फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   As soon as the light of the mother reached Shakambhari Devi temple, the cheers started.

श्रीगणेश महोत्सव पर मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन

Fri, 02 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
As soon as the light of the mother reached Shakambhari Devi temple, the cheers started.
कैराना बनखंडी महादेव मंदिर में मां भगवती जागरण में भजन गाते गायक। - फोटो : SHAMLI
शाकंभरी देवी मंदिर मां की ज्योति पहुंचते ही लगे जयकारे
विज्ञापन

कैराना। श्रीगणेश महोत्सव पर सिद्धपीठ प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें सुंदर झांकियों के अलावा मां शेरावाली व श्रीगणेश भगवान का भव्य दरबार शोभा बढ़ाया। मां की ज्योति पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने ढोल और बैंडबाजे के साथ स्वागत किया।
बुधवार को मोहल्ला गुंबद में श्रीगणेश जी की पंडित दिवाकर शर्मा ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद रात में श्रद्धालु सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर से पदयात्रा द्वारा मां की ज्योति लेकर कैराना पहुंचे तो श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और मां के जयकारे लगाए। मां की ज्योति नगर परिक्रमा के बाद बनखंडी महादेव मंदिर में सजाए गए मां के दरबार पहुंची। इसके बाद सरस्वती वंदना और जयपुर से आई उमा लहरी, लुधियाना से संजू भारती, प्रयागराज से विक्की सूफी ने मां भगवती व श्रीगणेश के भजन सुनाए। बृहस्पतिवार को थानाभवन से आए राकेश उपाध्याय ने माता तारा रानी की कथा सुनाई। वहीं शुक्रवार को बनखंडी महोदव मंदिर से श्रीगणेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर श्रीगणपति सेवा समिति के अध्यक्ष लाला सुशील हलवाई, प्रमोद गोयल, अनिल गोयल, सुभाष सिंघल, रोमी सिंघल, केशव सिंघल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मां शाकंभरी देवी पद यात्रा के लिए डोले हुए रवाना
थानाभवन। कस्बे के विभिन्न मंदिरों व मोहल्लों से मां शाकंभरी देवी पद यात्रा के लिए दर्जन भर से अधिक डोले रवाना हुए। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा के साथ मां भगवती के डोलों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। नगर से प्रतिवर्ष मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए डोले रवाना होते हैं। कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा, खैल, मुजावरन, टंकी चौक, शाह विलायत चौहान पट्टी, शाहलाल, अग्रवाल कालोनी, राजो की मोरी आदि अनेक स्थानों से डीजे व आकर्षक झांकियों से सुसज्जित डोले रवाना हुए। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन संजय कुमार शर्मा, समाजसेवी अनमोल गर्ग, उत्तर रेलवे सलाहकार बोर्ड के पूर्व सदस्य जगमाल सैनी, संजय कश्यप, सतीश, पलटूराम कश्यप, ठाकुर सुरेंद्र, राकेश मित्तल व नगर की जनता ने डोले में जाने वाले श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया।

कैराना बनखंडी महादेव मंदिर में मां भगवती जागरण में  मौजूद श्रद्धालु।

कैराना बनखंडी महादेव मंदिर में मां भगवती जागरण में मौजूद श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed