{"_id":"64831d9ac2c1e590ae0419c4","slug":"arto-seized-four-tempos-of-haryana-number-shamli-news-c-26-1-sal1001-4152-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एआरटीओ ने हरियाणा नंबर के चार टेंपो किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एआरटीओ ने हरियाणा नंबर के चार टेंपो किए सीज
Fri, 09 Jun 2023 06:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 09 Jun 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
- हरियाणा नंबर के टेंपो अवैध रूप से दौड़ते हैं यूपी में
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। एआरटीओ ने अभियान चलाकर हरियाणा नंबर के चार टेंपो सीज कर दिए। इनके चालकों के पास यूपी में टेंपो चलाने का परमिट नहीं थे।
शुक्रवार को एआरटीओ रोहित राजपूत ने नगर के कांधला रोड, शामली रोड व पानीपत रोड पर अवैध रूप से चल रहे टेंपो के विरुद्ध अभियान चलाया। एआरटीओ ने हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर के चार टेंपो सीज करने के बाद कोतवाली में खड़े करा दिए। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि टेंपो चालकों के पास यूपी में सवारी लाने ले जाने का परमिट नहीं था। ऐसे टेंपो केवल हरियाणा में ही चल सकते है। चार टेंपो सीज किए गए हैं।
- अधिक सवारियां और तेज गति से हर समय हादसों का खतरा
कैराना। पिछले कुछ महीनों से कैराना क्षेत्र में सड़कों पर हरियाणा नंबर के काफी टेंपो दौड़ने लगे हैं। ये टेंपो मानक से अधिक सवारियां बैठाकर चलते हैं। तिपहिया होने के बावजूद इनकी गति इतनी अधिक होती है कि जरा सी गलती होने पर कई सवारियों की जान पर बन सकती है।