फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Artists perform at Shri Ram Nritya Utsav program

Shamli News: श्रीराम नृत्योत्सव कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा

Mon, 18 Dec 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Artists perform at Shri Ram Nritya Utsav program
शामली कैराना रोड पर एक होटल में आयोजित श्री राम नृत्यो उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्
शामली। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व जिला प्रशासन की तरफ से श्रीराम नृत्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कैराना मार्ग स्थित होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सांसद प्रदीप चौधरी, महामंडलेश्वर संतोषानंद,अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना रंजना नैबं, सीडीओ विनय कुमार और कार्यक्रम संयोजक सुखचैन वालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इसके बाद नृत्य साधना केंद्र नोएडा से आए कत्थक कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य गणेश वंदना प्रस्तुत की। लोक गायक शिवमणि भारद्वाज व विशाल गर्ग ने लला की सुनके में आई कौशल्या मैया दे दो बधाई से पूरा सभागार तालिया से गूंज उठा। लोक नृत्य में विक्टर डांस एकेडमी व मंत्राज ग्रुप के कलाकारों ने रितिका, सोनाक्षी,अदिति, पल्लवी, खुशी, अवनी, आवास व अंश ने मेरे घर राम आए हैं व श्रीराम जानकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम नृत्य नाटिका में नोएडा से आए कलाकार सायेशा गुप्ता, मायरा जैन, ईशानी, प्रिंसी, खुशी, तेजस्वी, वसुधा ने प्रभु श्रीराम के प्रसंग को प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। शिव धनुष नृत्य व जन्मोत्सव की बधाई आकर्षण का केंद्र रही।सांसद प्रदीप चौधरी ने समाज सेविका व सनातन संस्कृति विशेषज्ञ वैष्णवी रंजना नैब का अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप चौधरी व संतोषानंद महाराज को अंगवस्त्र ,पगड़ी एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

शामली कैराना  रोड पर एक  होटल में   आयोजित श्री राम नृत्यो उत्सव  में  सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्

शामली कैराना रोड पर एक होटल में आयोजित श्री राम नृत्यो उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed