फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrested with another crook

एक और बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Arrested with another crook
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में तीन दिन पूर्व लूट के इरादे से व्यापारी के घर में घुसने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और बदमाश को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बीती 24 फरवरी की दोपहर व्यापारी सुंदरम कुच्छल निवासी रेलपार के घर में कार सवार बदमाशों ने लूट की कोशिश की थी। शोर होने पर आसपास के लोगों ने दो बदमाशों को दबोच लिया था, जबकि अन्य दो बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाश सतीश जोगी निवासी गांव बरलाजट थाना कोतवाली शामली हाल निवासी शिव कॉलोनी करनाल व पंकज त्यागी निवासी गांव वीर बडालवा थाना निगदू जनपद करनाल हाल निवासी विकास नगर करनाल के साथ सहयोग करने वाली सतीश जोगी की पत्नी कमलेश का चालान कर दिया था। बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली थी। पुलिस इस वारदात में शामिल एक और बदमाश सुमित निवासी गांव बरलाजट थाना कोतवाली को बनत तहसील के निकट से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए। इसके उपरांत उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

शराब के साथ दबोचा
बाबरी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव आदमपुर के जंगल में ईख से 50 लीटर शराब, 20 लीटर रेक्टीफाइड, दो किलोग्राम यूरिया, 46 पव्वे खाली, प्लास्टिक की बाल्टी, मग, कीप, चाकू और शराब बिक्री के 4120 रुपये बरामद किए। पुलिस ने एक आरोपी मिंटू निवासी गांव खेड़ी पट्टी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed