फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arjun was the national level player of Kabaddi

कबड्डी का राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी था अर्जुन

Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Arjun was the national level player of Kabaddi
कबड्डी का राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी था अर्जुन
विज्ञापन

शामली। सीएचसी हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि अर्जुन कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी था। वह नौवीं कक्षा से ही कबड्डी खेलता था।
मेरठ के परतापुर स्टेडियम में कबड्डी खेलने जाया करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते भूपेंद्र और अर्जुन की हत्या हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन आरोपियों के कब्जे से पिता-पुत्र को छुड़ा नहीं पाई। वह पुलिस के सामने ही दोनों को लेकर चले गए और बाद में गोली मारकर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए।
आईबी चीफ की सुरक्षा में तैनात था विक्रांत
कांधला। हत्यारोपी सिपाही विक्रांत पूर्व आईबी चीफ सैय्यद आरिफ इब्राहिम की सुरक्षा में नोएडा तैनात था। सूत्रों के अनुसार सिपाही विक्रांत ऑन ड्यूटी रहते हुए गांव में आया था। महकमे को उसने इसकी जानकारी नहीं दी थी। पिता-पुत्र की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। संवाद
विज्ञापन

चंद मिनट के गुस्से से दो परिवारों बर्बादी के कगार पर
कांधला। सिपाही विक्रांत के गुस्से ने दो परिवारों को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा कर दिया। आरोपी सिपाही के घर बृहस्पतिवार को उसकी दादी राजश्री के अलावा कोई नहीं था। उन्होंने बताया कि आक्रोश में उठाए कदम ने दोनों घरों को बर्बाद कर दिया। हमारे लाखों रुपये नहीं मिले और दूसरे परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा। भूपेंद्र और उसकी मां सुरेश हमारे घर खुद आए थे। दोनों ने यहां खाना खाया और रात बिताई। कोई झगड़े वाली बात नहीं थी। भूपेंद्र का बेटा अर्जुन आया तो अपने साथियों को लेकर आया था। जिसके बाद झगड़ा हो गया। विक्रांत और उसके भाई के पास गुजारे के लिए 25 बीघा जमीन और विक्रांत की नौकरी थी। अच्छी गुजर-बसर में कोई कमी नहीं थी, लेकिन इस घटना के बाद सब कुछ बर्बाद हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed