फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arjun, Arpan top in Fit India Freedom Run

फिट इंडिया फ्रीडम रन में अर्जुन, अर्पण अव्वल

Sat, 14 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arjun, Arpan top in Fit India Freedom Run
शामली उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दौड प्रतियोगिता में भाग ? - फोटो : SHAMLI
फिट इंडिया फ्रीडम रन में अर्जुन, अर्पण अव्वल
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसमें अर्जुन, अर्पण , आर्यन अव्वल रहे।
सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. विनोद चौधरी, रिटायर सूबेदार भोपाल सिंह, ओमप्रकाश मलिक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ से पूर्व डॉ. विनोद चौधरी ने शहीदों के बलिदान और आजादी के महत्व के बारे में बताया। दौड़ छह वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ष के बच्चों के लिए दो वर्गों में हुई। छह से नौ आयु वर्ग में प्रथम स्थान अर्जुन ने, द्वितीय स्थान अनमोल ने और तृतीय स्थान रचित ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

दस से 14 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से अर्पण और आर्यन, द्वितीय स्थान पर लविश, तृतीय स्थान पर लक्ष्य रहे। अभि को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। दौड़ में देव, अरिहंत, आरव, ओजस, श्रेयांस, कार्तिक, अनिमेष, तेजस, सांची, मीत, हर्ष, वरदान, तन्मय, दक्ष, देव, उपलक्ष, वासु आदि ने बच्चों ने भी भाग लिया। समाजसेवी डॉ. रितु जैन, ममता मलिक, सोनू और कमलेश देवी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। मौके पर मास्टर जितेंद्र, मास्टर रवि, मास्टर नरेंद्र कुमार, प्रशांत मलिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

शामली उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दौड प्रतियोगिता में भाग ?

शामली उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दौड प्रतियोगिता में भाग ?- फोटो : SHAMLI

शामली उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम में भाग लेते ख?

शामली उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम में भाग लेते ख?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed