फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Aprajita campaign

धन के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकना चाहिए -एसपी

Tue, 02 Jul 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aprajita campaign
शामली सेन्टआरसी स्कूल में अमर उजाला अपराजिता अभियान के दोरान सम्मान समारोह में सम्मानित महिला च - फोटो : SHAMLI
धन के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकना चाहिए
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत डॉक्टर डे पर शहर के सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर की महिला चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर एसपी अजय कुमार ने कहा कि मरीज के लिए चिकित्सक भगवान का रूप होता है। उन्होंने चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि धन के अभाव में किसी मरीज का उपचार नहीं रुकना चाहिए।
समारोह की अध्यक्षता एसपी अजय कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसीएमओ डॉक्टर आर के सागर, आईएमए के सचिव डॉक्टर शिखर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन और सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के संचालक अरविंद संगल, सिल्वर बेल्स स्कूल की प्रधानाचार्य तूलिका गोयल शामिल रहे। अपराजिता टीम की सदस्यों ने अतिथियों को पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया। समारोह में आई शहर की सात महिला चिकित्सकों को एसपी ओर अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मेडल और माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में एसपी अजय कुमार ने कहा कि डॉक्टर इंसान को नया जीवन देता है, मरीज के तीमारदार बड़े भरोसे से मरीज को डॉक्टर के भरोसे छोड़ते हैं। इसलिए डॉक्टर को भी उनके भरोसे को कायम रखना चाहिए। वह चाहते हैं कि धन के अभाव में किसी का उपचार ना रुके। उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसमें निजी चिकित्सकों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत जिस तरह महिला और बेटियों को मन से मजबूत बनाने की दिशा में लिए काम किया जा रहा है, वो उसके भविष्य में अच्छे परिणाम होंगे। सम्मान समारोह का संचालन ताइक्वांडो सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट कोमल सिंह ने किया। इसमें अपराजिता टीम की वरिष्ठ सदस्या और समाजसेवी वीना अग्रवाल, रिचा मलिक, अंजली पांचाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल सराहनीय -शिखर गोयल
आईएमए के सचिव डॉक्टर शिखर गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर हमेशा अपना फर्ज पूरी जिम्मेदारी से निभाता है, लेकिन सब कुछ उसके हाथ में नहीं होता, उसके अथक प्रयास के बाद भी कई बार परिणाम विपरीत आते हैं, लेकिन मरीज के तीमारदार उसमें चिकित्सक का दोष बताते हैं। उन्होंने मरीजों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को सम्मानित करने की जो पहल की है वो सराहनीय है।
अपराजिता के सार्थक परिणाम होंगे : अरविंद संगल
नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और सेंटआरसी कान्वेंट स्कूल के संचालक अरविंद संगल ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता अभियान में महिला, बेटियों के लिए कई कार्यक्रम चल रहे हैं। इसके अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं। डॉक्टर्स जीवनदाता हैं उनका सम्मान करके उनके मनोबल को बढ़ाना भी बहुत जरूरी है। ये काम अमर उजाला ने कर एक नई मिसाल पेश की है।
सम्मान के हकदार हैं डॉक्टर -आरके सागर
स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉक्टर आरके सागर ने कहा कि जिले में डॉक्टर्स डे पर ये पहला कार्यक्रम है। अमर उजाला ने इसकी पहल कर अच्छा संदेश दिया है। चिकित्सक दिन रात मरीजों की सेवा करते हैं। ऐसे में वह तो सबसे पहले सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
सम्मान होना चाहिए -तूलिका गोयल
सिल्वर बेल्स स्कूल की उपप्रधानाचार्या तूलिका गोयल ने कहा कि सम्मान से इंसान की कार्यक्षमता में वृद्धि होता है। उन्होंने अमर उजाला की पहल की प्रशंसा की।

रिचा ने सुनाई कविता
सेंटआरसी कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका रिचा आर्या ने प्रख्यात कवियित्री कविता तिवारी की कविता सुनाई। नाव सद्काम की सद्वृत्ति से निष्काम खेते हैं। सदा इतिहास के पन्ने यही पैगाम देते हैं। कभी भूले से यदि नारी सहे अपमान की पीड़ा, तभी श्रीराम के घोड़े को लवकुश थाम लेते हैं। इसे सबने काफी सराहा।
ये चिकित्सक हुईं सम्मानित
डॉ अनीता बत्रा -महिला रोग विशेषज्ञ सीएचसी शामली
डॉ. मोनल बोहरा , रेडियोलॉजिस्ट
डॉ. प्रियंका बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ नीलम शुक्ला महिला रोग विशेषज्ञ
डॉक्टर शादिया महिला रोग विशेषज्ञ
डॉक्टर दिव्या जिंदल दंत रोग विशेष
डॉ. आंचल मलिक दंत रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed