फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Approval for construction of Balwa flyover

बलवा फ्लाईओवर की रेलवे से मिली मंजूरी

Sat, 29 May 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Approval for construction of Balwa flyover
बलवा फ्लाईओवर के निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन

शामली। उत्तर रेलवे से शामली बाईपास के बलवा फ्लाईओवर के निर्माण की आठ माह बाद अनुमति मिल गई है। इसके अलावा बाईपास की जद में किसानों के खेतों के पानी निकासी के लिए 24 पुलिया का निर्माण भी होगा। जिसके लिए डीएम के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई को निर्माण कार्य कराने की अनुमति भेजी गई है।
दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन का शामली बाईपास पिछले 11 साल से प्रस्तावित है। हाईवे की जद में शामली बाईपास बलवा गांव से शुुरू होकर ताजपुर सिंभालका गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ेगा। यहां से सेहटा गाव के बाहर शामली-भौराकलां, सिसौली मार्ग को जोड़ता हुए शामली तहसील के बराबर में पानीपत -नगीना, खटीमा हाईवे को जोड़ता हुआ साईधाम मंदिर के पास सहारनपुर हाईवे पर निकलेगा। नौ किमी लंबाई वाले चार लेन के बाईपास पर मिट्टी और रोड़ी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का निर्माण करने वाली मेरठ की कृष्णा कंट्रेक्शन कंपनी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि बलवा गांव से शुरू होने वाला शामली बाईपास के रेलवे फाटक पर चार लेन का फ्लाईओवर निर्माण की अनुमति उत्तर रेलवे से मिल गई है। इस फ्लाईओवर निर्माण की टेस्टिंग आठ माह पूर्व दो चरणों में हो चुकी है। जल्दी बलवा मेेेें शामली बाईपास का फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शामली बाईपास की जद में सिंभालका में मेरठ-करनाल हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य पिछले तीन माह से तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। मेरठ करनाल हाईवे का सिभालका में फ्लाईओवर दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। बलवा गांव में चार लेन का फ्लाईओवर और शामली बाईपास का निर्माण कार्य 31 मार्च 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली बाईपास की कुल लंबाई : नौ किमी।
- बाईपास की जद में आने वाले गांव : बलवा, सिंभालका, सेहटा, बनत शामली, शहर।
बाईपास को जोड़ने वाले हाईवे
- बलवा गांव के पास दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे, ताजपुर सिंभालका में मेरठ- करनाल हाईवे,सेहटा गांव में शामली- भौंराकला, सिसौली मार्ग, बनत तहसील के पास पानीपत- खटीमा हाईवे, साईधाम के पास दिल्ली-शामली, सहारनुपर हाईवें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed