{"_id":"5f36d62f8ebc3e3cf96f68ae","slug":"approach-road-dhansi-of-the-bridge-started-one-and-a-half-months-ago-shamli-news-mrt4963050149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह पहले शुरू हुए पुल की एप्रोच रोड धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह पहले शुरू हुए पुल की एप्रोच रोड धंसी
विज्ञापन
शामली करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल की क्षतिग्रस्त अप्रोच रोड
- फोटो : SHAMLI
डेढ़ माह पहले शुरू हुए पुल की एप्रोच रोड धंसी
शामली। डेढ़ माह पहले शुरू हुए मेरठ- करनाल फोरलेन के काबड़ौत में कृष्णा नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। 13 करोड़ पांच लाख 97 हजार रुपये की लागत से बने पुल की एप्रोच रोड बारिश में धंस गई। इससे उत्तर प्रदेश सेतु निगम में हड़कंप मच गया। एक मीटर लंबाई और एक मीटर गहराई तक रोड धंस जाने से वाहनों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के अनुदान के अधीन नाबार्ड वित्त पोषित आईआईडीएफ योजना के तहत एक अप्रैल 2018 को मेरठ-करनाल फोरलेन पर काबडौत गांव में कृष्णा नदी पर फोरलेन के पुल की स्वीकृति दी थी। 13 करोड़ से ज्यादा की लागत से दो साल में पुल और एप्रोच रोड तैयार की गई। गत 30 जून को लखनऊ से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आनलाइन माध्यम से पुल का शुभारंभ किया था। सहारनपुर के सर्किट हाउस में विकास योजना के शुभारंभ पर समारोह आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से पुल की एप्रोच रोड धंस गईं।
शुक्रवार को इसकी जानकारी लगने पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर मुख्यालय पर हड़कंप मच गया। सेतु निगम के अफसरों के निर्देश पर निगम के सहायक अभियंता मोहित कुमार ने अवर अभियंता के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। सहायक अभियंता ने बताया कि बारिश से काबड़ौत पुल की अप्रोच रोड एक मीटर लंबाई और एक मीटर गहराई तक धंसी है। उनका कहना है कि सेतु की एप्रोच रोड की साइड में रेन कट है। बारिश के कारण धंसने की संभावना है। साइड रेन कट होने से वाहनों को कोई भी खतरा नहीं है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक जसवीर सिंह स्याना ने बताया कि एप्रोच रोड की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स की टीम करेगी जांच
शामली। मेरठ-करनाल मार्ग पर काबड़ौत में फोरलेन पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स की टीम को भेजकर वास्तविक रिपोर्ट मंगाएंगे। ठेकेदार ने बताया है कि एप्रोच रोड को रोकने के लिए पत्थर नहीं लग पाया है। उसने बताया है कि अनुमति मिलने के बाद पत्थर लगवाकर एप्रोच रोड की मरम्मत कर दी जाएगी।
- तेजेंद्र निर्वाल, विधायक शामली।