फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Applications for State Teacher Award will be till 31

Shamli News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 31 तक होंगे आवेदन

Mon, 29 May 2023 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Applications for State Teacher Award will be till 31
-स्कूलों में बेहतर शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए दिया जाता है राज्य अध्यापक पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राज्य अध्यापक पुरस्कार लेने के लिए शिक्षक के पास आवेदन करने को दो दिन शेष रह गए हैं। वह 31 तक प्रेरणा वेब पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। जांच के बाद शिक्षक का चयन पुरस्कार के लिए किया जाएगा।

स्कूलों में बेहतर शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए हर वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार दिए जाते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 के लिए 31 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। पुरस्कार के लिए परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत अध्यापक-अध्यापिका आनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. महेंद्र देव की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं। पुरस्कार के लिए सभी शिक्षकों को प्रेरणा वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगस्त 2023 तक सभी आवेदनों का मूल्यांकन होगा। इसके बाद शिक्षा विभाग उनके आवेदन निदेशालय में भेज देगा। जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं आए हैं, लेकिन चार से पांच शिक्षकों के आवेदन आने की उम्मीद है। अभी आवेदन करने के लिए दो दिन शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed