फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Appeal to strong the farmers' movement

किसान आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान

Fri, 26 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Appeal to strong the farmers' movement
कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा में बैठक करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
किसान आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान
विज्ञापन

शामली, कांधला। गांव भभीसा में आयोजित पंचायत में किसान आंदोलन को मजबूत बनाने तथा किसान आंदोलन का निर्णय नहीं होने तक भाजपा के मंत्रियों के साथ वार्ता नहीं करने का निर्णय लिया गया। पंचायत में सभी बिरादरी के चार-चार लोगों की समिति का गठन किया गया।
गांव भभीसा में बुधवार शाम दिनेश कुमार के आवास पर बुड़ियान खाप सहित सभी बिरादरी के लोगों की पंचायत हुई। बुड़ियान खाप के बाबा सचिन चौधरी भी उपस्थित रहे। पंचायत में लोगों ने कृषि कानून के विरोध में देश में चल रहे आंदोलन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व प्रधान साहब सिंह, सुरेश, जगबीर सिंह, बलबीर सिंह, मास्टर हरेंद्र सिंह, सुधीर, बिजेंद्र आदि ने कहा कि देश में किसान की स्थिति पहले से खराब है, ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून लागू करने से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। पंचायत ने गांव की हर बिरादरी के चार-चार लोगों का चयन कर 31 लोगों की समिति बनाई। बुड़ियान खाप के बाबा सचिन चौधरी ने किसान आंदोलन की रूप्ररेखा तैयार करने व लोगों को संगठित कर आंदोलन में भेजने और संचालन के लिये दिनेश कुमार को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही किसान आंदोलन के निर्णय न होने तक भाजपा के मंत्रियों के साथ गांव में किसी भी वार्ता नहीं करने का निर्णय लिया। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी मोहर सिंह ने की और संचालन चौधरी सुखपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

पंवार गोत्र के पांच गांवों की हुई पंचायत
कांधला। गांव नाला में किसान आंदोलन को लेकर पंवार गोत्र के पांचों गांव की पंचायत की गई। बृहस्पतिवार को गांव नाला की पुरानी कन्या पाठशाला में पंवार गांव नाला, भारसी, भनेड़ा, एलम, ककड़ीपुर की पंचायत हुई, जिसमें चौधरी चंद्रपाल पंवार ने किसान आंदोलन में एकजुटता के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं भाजपा की साजिश को नाकाम करने के लिए संयम से काम लेने का आह्वान किया। पूर्व प्रधान ग्राम भारसी निवासी विनोद पंवार ने गांव सौरम में भाजपा सांसद के दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए भाजपा का बहिष्कार करने की अपील की। पंचायत में वक्ताओं ने किसान आंदोलन में प्रत्येक गांव से क्रमवार भाग लेने की अपील की। पंचायत के अध्यक्षता सच्चा सिंह पंवार ने की और संचालन चौधरी ब्रह्म सिंह ने किया। महिपाल सिंह, जसवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, महेश, ब्रहम सिंह, विनोद पंवार, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed