{"_id":"5e7656da8ebc3e6fbf4c9848","slug":"appeal-to-cooperate-in-public-curfew-shamli-news-mrt474764028","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील
विज्ञापन
कैराना/चौसाना। एसडीएम देवेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार देर शाम तहसील सभाकक्ष में व्यापारियों के साथ में कहा कि इस समय पूरा विश्व एक नाजुक दौर से गुजर रहा है। हमें अपने देश में कोरोना वायरस पर रोक लगाने के लिए रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए ताकि यह जानलेवा महामारी अधिक नहीं फैले। उन्होंने क्षेत्र की जनता से रविवार को जनता कर्फ्यू में पूरा सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, वरुण सिंघल, अभिषेक गर्ग, कुलदीप, शगुन मित्तल, आरिफ उर्फ भूरा, शमीम, राकेश, संजू आदि व्यापारी मौजूद रहे।
चौसाना कस्बे में लाउडस्पीकर के माध्यम से रविवार सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गई। लोगों को अपने घरों में परिजनों के साथ रहने को कहा गया। जनता कर्फ्यू के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी से तरह से सजग दिखाई दिया। इस दौरान चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार, एसआई नफीस अहमद, सिपाही हरेंद्र गिरी, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
--------
सुखमाल के सभासद मनोनीत होने पर खुशी जताई
गढ़ीपुख्ता। शासन द्वारा नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में सुखमाल सिंह को सभासद मनोनीत किए जाने पर कस्बे में मिठाई बांटी। कस्बे के व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन अली हसन, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, नीरज जैन, संदीप संगल, नरोत्तम गर्ग, नरेश कुमार सैनी, अमित संगल, मुकेश गोयल ,पंकज कोशिश आदि मौजूद रहे।