फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Appeal not to offer Eid namaz on the road

Shamli News: सड़क पर ईद की नमाज नहीं पढ़ने की अपील

Mon, 08 Apr 2024 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Appeal not to offer Eid namaz on the road
कैराना। ईद के पर्व को लेकर एसओ ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा सड़क पर ईद की नमाज नहीं होगी।
विज्ञापन


रविवार को कोतवाली परिसर में एसओ वीरेंद्र कसाना ने जामा मस्जिद के खतीब मौलाना ताहिर व मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि नमाज सड़क पर नहीं होगी। आगामी दिनों में ईद का पर्व आने वाला है, इसलिए सड़क पर नमाज प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि आसपास देहात के लोग अपने गांवों में ही नमाज अदा करें ताकि नगर की ईदगाह में भीड़ सड़क तक न पहुंचे। इसके अलावा विभिन्न मोहल्लों के लोग भी प्रमुख मस्जिदों के अंदर ईद की नमाज अदा कर सकते हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था बरकरार रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed