फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'App' will keep an eye on inspection of examination centers

परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण पर रहेगी ‘एप’ की नजर

Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
'App' will keep an eye on inspection of examination centers
परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण पर रहेगी ‘एप’ की नजर
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा पारदर्शी ढंग से कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कई नए प्रयोग किए हैं। अब एक मोबाइल एप तैयार किया गया है जिसके जरिये परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने वाले सचल दल समेत अन्य अफसरों का ब्योरा व लोकेशन एप पर दर्ज होगी। इसकी निगरानी जिला व प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम से की जाएगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2022 की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होनी हैं। इसकी तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहा है। ऐसे में निरीक्षण करने वाले सचल दल, सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट, शासन व विभागीय अधिकारियों तक को विभाग द्वारा तैयार कराए गए एप को मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। एप में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण की लोकेशन व ब्योरा दर्ज करना होगा। कितने विद्यालयों का निरीक्षण किसने किस समय किया, फोटो समेत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को होगी। इसके लिए परीक्षा के दो दिन पहले उन्हें एप डाउनलोड करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

नकल विहीन व शुचितापूर्ण तरीके से बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर इस बार कई बदलाव किए गए हैं। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने वाले सचल दल व अन्य अधिकारियों को मोबाइल पर एप डाउनलोड करना होगा, लोकेशन के साथ ब्यौरे तक अपलोड करना होगा। इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed