फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anuj's family did not give a complaint

Shamli News: अनुज के परिजनों ने नहीं दी तहरीर

Tue, 15 Apr 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Anuj's family did not give a complaint
शामली। ऑन लाइन ऑर्डर पर पनीर की जगह चिकन भेजने को लेकर शहर के एक होटल में हुए विवाद के बाद टेंट व्यापारी की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

पुलिस दूसरे दिन भी तहरीर का इंतजार करती रही। उधर, चर्चा रही कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है। शुक्रवार की रात ऑनलाइन आर्डर करने पर पनीर के बजाए चिकन भेजने का उलाहना देने पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट होटल में कुड़ाना गांव के टेंट व्यवसायी अनुज और होटल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान टेबल का शीशा हाथ में लगने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed