{"_id":"6165de1f8ebc3edd266bad1e","slug":"anti-coronavirus-vaccination-slows-down-in-navratri-shamli-news-mrt560414319","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में कोरोनारोधी टीकाकरण की धीमी पड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में कोरोनारोधी टीकाकरण की धीमी पड़ी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में कोरोनारोधी टीकाकरण की धीमी पड़ी रफ्तार
शामली। नवरात्र में कोरोनारोधी टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ी है। नवरात्र से पहले इस महीने हुए दो मेगा कैंप में टीकाकरण 80 प्रतिशत तक हुआ था लेकिन नवरात्र के दिनों में हुए दो मेगा कैंप में टीकाकरण का प्रतिशत घटकर आधे से भी कम हो गया है। सोमवार को हुए मेगा कैंप में मात्र 36.45 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ। टीकाकरण कम होने की वजह नवरात्र व्रत माना जा रहा है। व्रत में खाली पेट होने से लोग टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं।
आश्विन मास में नवरात्र सात अक्तूबर से शुरू हुए थे। नवरात्र में व्रत रखकर देवी के नौ रूप की पूजा की जाती है। शासन के निर्देश पर नवरात्र के दिनों में भी टीकाकरण अभियान में मेगा कैंप आयोजित करने का सिलसिला जारी रहा। अक्तूबर में अब तक चार मेगा कैंप हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने पहला मेगा कैंप एक अक्तूबर को हुआ था, जिसमें 19500 लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष 15911 लोगों ने टीके लगवाए और 81.59 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इसके बाद चार अक्तूबर को दूसरे मेगा कैंप में 16500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य मिला। इसके सापेक्ष 12687 लोगों को टीके लगे और 76.89 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इसके बाद नवरात्र में आठ अक्तूबर को तीसरा मेगा कैंप हुआ, जिसमें 22000 के लक्ष्य के सापेक्ष 11523 लोगों को टीके लगे और 52.38 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इसके बाद चौथा मेगा कैंप सोमवार को हुआ। शासन से 27500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य मिला, जिसके सापेक्ष 10023 लोगों को टीके लगे। इस कैंप में 36.45 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर का कहना है कि पहले के मेगा कैंपों के मुकाबले नवरात्र के दिनों में टीकाकरण कम हुआ है। इसकी वजह यह हो सकती है कि नवरात्र में अधिकतर लोग व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान खाली पेट होने की वजह से लोग टीका लगवाने से बच रहे हैं। दशहरा के बाद टीकाकरण फिर से बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-----
इस महीने के मेगा कैंप में टीकाकरण की स्थिति
तिथि - लक्ष्य - टीकाकरण - प्रतिशत
एक अक्तूबर - 19500 - 15911 - 81.59
चार अक्बूबर - 16500 - 12687 - 76.89
आठ अक्तूबर - 22000 - 11523 - 52.38
11 अक्तूबर - 27500 - 10023 - 36.45