{"_id":"60466c2c8ebc3ee64d5ddba3","slug":"anti-coronary-vaccine-vaccines-to-2389-persons-in-40-booths-shamli-news-mrt529014044","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 बूथों पर 2389 व्यक्तियों को लगे कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 बूथों पर 2389 व्यक्तियों को लगे कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में सोमवार को 40 बूथों पर कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण हुआ। इनमें चार बूथ पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केवल महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण चल रहा है। सोमवार को जनपद में सरकारी अस्पतालों में 40 बूथों पर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि इन सभी बूथों पर 4600 लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 2389 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें वृद्धजनों के अलावा 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी के व्यक्ति, छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मी और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीके लगाए गए। टीकाकरण का प्रतिशत 51.93 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में चार बूथ केवल महिलाओं के टीकाकरण के लिए बनाए गए थे, जिनमें एक बूथ जिला अस्पताल में, एक सीएचसी शामली, एक सीएचसी कैराना और एक सीएचसी थानाभवन में बनाया गया था। उन्होंने बताया कि सीएचसी शामली में बूथ पर एक सौ महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य था, जहां पर लक्ष्य से अधिक 126 महिलाओं को टीके लगे हैं। जिला अस्पताल में 100 के लक्ष्य के सापेक्ष 81 महिलाओं को टीका लगा है। सीएचसी कैराना में 200 के लक्ष्य के सापेक्ष 120 को टीके लगाए गए हैं। थानाभवन सीएचसी पर 200 में से 70 को टीकाकरण हुआ है। इसके अलावा दो निजी अस्पतालों में 30 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया।