{"_id":"6515d37b61a5ad34a30661f6","slug":"another-youth-burnt-to-death-people-created-a-jam-shamli-news-c-26-1-smrt1048-9657-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: झुलसे एक और युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: झुलसे एक और युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
शामली में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर मौजूद ग्रामीण
- पांच दिन पहले फैक्टरी में आग लगने से झुलस गए थे तीन लोग
शामली। कैराना मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में पांच दिन पहले आग लगने से झुलसे एक और युवक की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आग में झुलसे दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। शव गांव में पहुंचने पर लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
शहर के शिवगंज मंडी निवासी गौरव गोयल की औद्योगिक क्षेत्र में पुराने टायर से तेल निकालने और बैटरी बनाने की फैक्टरी है। 23 सितंबर को बॉयलर फटने से फैक्टरी में आग लग गई थी। आग में तीन लोग लखनऊ निवासी रामचंद्र व महेश और गांव ऐरटी निवासी अंकित शर्मा झुलस गए थे। तीनों को पहले शामली निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया था। मेरठ में हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार दिन पहले उपचार के दौरान रामचंद्र की और उससे अगले दिन महेश की मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार को दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान अंकित की भी मौत हो गई। अंकित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उससे बड़े दो भाई है। उनके पिता संतोष शर्मा का कई साल पहले निधन हो चुका है। अंकित की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। पत्नी व मां समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। सीओ सिटी श्यामवीर सिंह ने बताया कि फैक्टरी में लगी आग में झुलसे अंकित की मौत हो गई है।
विज्ञापन
अंकित का शव देर रात गांव में पहुंचा। ग्रामीण शव को एंबुलेंस में औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी पर ले गए। चौकी के सामने ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी श्यामवीर सिंह व कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पीएसी को बुलाया गया। सीओ व कोतवाल ने ग्रामीणों को समझाकर कुछ देर बाद ही जाम खुलवा दिया। बताया गया है कि इस मामले में फैक्टरी मालिक और पीड़ित पक्ष के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता चल रही है। मौके पर एंबुलेंस में शव रखा हुआ है। शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस व पीएसी मौजूद है।