{"_id":"6893a81e3e9783017d0d62a9","slug":"anm-did-not-work-vaccination-of-four-thousand-children-stopped-shamli-news-c-26-1-smrt1048-147158-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एएनएम ने नहीं किया काम, चार हजार बच्चों का टीकाकरण रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एएनएम ने नहीं किया काम, चार हजार बच्चों का टीकाकरण रुका
विज्ञापन
शामली में सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन करती हैल्थ वर्क्स । संवाद
- फोटो : संवाद
शामली। जिले में उप स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्त करीब 250 एएनएम ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उपकेंद्रों पर एएनएम के निवास करने और गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करने संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। शाम पांच बजे सीएमओ से वार्ता के बाद एएनएम का धरना समाप्त हुआ। इस कारण जिले में लगभग चार हजार बच्चों को टीकाकरण और 1500 के करीब गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो सकी।
एएनएम के कार्य बहिष्कार के कारण नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, डिलीवरी, मरीजों की स्क्रीनिंग और यूनि पोर्टल, ई कवच और अनमोल कवच पर डाटा फीडिंग का कार्य बंद रहा। उप स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा सीएचसी, पीएचसी पर भी टीकाकरण का कार्य बंद रहा। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उप्र शाखा शामली के तत्वावधान में सीएमओ कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। संघ की जिलाध्यक्ष उषा मलिक ने बताया कि सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने उपकेंद्रों पर नियुक्त सभी एएनएम को रात में निवास करने और डिलीवरी करने के आदेश जारी किए हैं। रात में सुरक्षा के मद्देनजर उप केंद्रों पर असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसके अलावा डिलीवरी करने के बाद किसी मरीज को पीपीएच व टीयर होने के बााद मरीज को ब्लीडिंग हो जाती है तो उसमें एएनएम कुछ नहीं कर सकेंगी, क्योंकि किसी एएनएम को डि्रप लगानी नहीं आती।
विज्ञापन
शाम को पांच बजे संघ की जिलाध्यक्ष उषा मलिक, महामंत्री अफसर जहां, कांधला ब्लाॅक अध्यक्ष राशु, कुड़ाना ब्लाॅक अध्यक्ष पूजा, ऊन ब्लाक अध्यक्ष अंजली और कांधला ब्लाक अध्यक्ष अंजलि मलिक के साथ सीएमओ के बाद धरना समाप्त हुआ। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी एएनएम को आदेश जारी किए गए थे। डीएम से वार्ता के बाद एएनएम की समस्याओं को सुनकर समाधान कर दिया गया है।