{"_id":"61d09e6e653a7b142e76088e","slug":"ankur-in-1600-meters-ashish-first-in-800-shamli-news-mrt571684145","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 मीटर में अंकुर, 800 में आशीष ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 मीटर में अंकुर, 800 में आशीष ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1600 मीटर में अंकुर, 800 में आशीष प्रथम
शामली। नव वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को गांव ताजपुर सिंभालका में ग्राम समाज कल्याण कमेटी द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सनसाइन स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कालखंडे खाप के मुखिया संजय कालखंडे ने किया। इस दौरान दौड़ का आयोजन किया गया। 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंकुर चौधरी, द्वितीय सुधीर और तृतीय स्थान देवव्रत ने प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आशीष कुमार ने, द्वितीय स्थान सावन ने और तृतीय स्थान हर्षित ने प्राप्त किया। विजेता सहित दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी धावकों को ट्रैक सूट, जूते और खेल सामान आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजीव ठेकेदार, अशोक, अरुण, पिंकू, धर्मेंद्र, गुड्डू आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद