फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit Murder Case: 'Will kill by 5 o'clock' — threat issued in the name of Satyam (carrying a ₹1 lakh reward);

अंकित हत्याकांड: 'पांच बजे तक जान से मार देंगे', एक लाख के इनामी सत्यम के नाम से इंस्टाग्राम पर दी गई धमकी

Wed, 09 Sep 2026 05:44 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 09 Sep 2026 05:44 PM IST
सार

Shamli News: शामली के बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो हत्यारोपियों सुमित और मोहित को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दो आरोपी सत्यम और आर्यन की तलाश की जा रही है। सत्यम के नाम से आएदिन वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Ankit Murder Case: 'Will kill by 5 o'clock' — threat issued in the name of Satyam (carrying a ₹1 lakh reward);
सत्यम के नाम से दी गई धमकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी सत्यम कादियान के नाम से बनाई गई आईडी से फिर धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाम पांच बजे तक हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही गई है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूर्व में इनामी शूटर सत्यम के नाम से बनाए गए 15 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करा चुकी है।
विज्ञापन


अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। इनामी सत्यम औरा भोलू शाहपुर व अन्य नामों से फर्जी आईडी बनाकर वीडियो वायरल करने के मामले में साइबर क्राइम थाने पर चार दिन पहले दो प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। अंकित की हत्या में वांछित एक लाख रुपये के इनामी सत्यम के नाम से सबसे ज्यादा फर्जी आईडी बनाकर वीडियो वायरल की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सत्यम के नाम से बनाए गए 15 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बंद करा चुकी है। इसके बाद भी इंस्टाग्राम पर धमकी भरे वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब फिर सत्यम के नाम से बनी आईडी से धमकी का एक और वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में सत्यम की फोटो लगाई गई है और बैक में गाना लगाकर शाम पांच बजे तक हत्याकांड को अंजाम देने की धमकी दी गई है। रील पर लिखा है कि अभी दो मर्डर और होंगे। मर्डर किसके करने की बात कही है, यह नहीं बताया गया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

पुलिस सत्यम के नाम से फर्जी आईडी बनाकर वीडियो वायरल होना मान रही है। साथ ही पुलिस ने फर्जी आईडी बनाने व हत्या करने की धमकी देने का वीडियो वायरल करने वाले की पहचान व तलाश शुरू कर दी है। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि सत्यम के नाम से फर्जी आईडी बनाकर वीडियो वायरल की गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed