{"_id":"6abffc3a4d3bf0d3d608a364","slug":"ankit-murder-case-two-days-left-for-familys-ultimatum-shamli-news-c-26-1-sal1002-175314-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित हत्याकांड : परिजनों के अल्टीमेटम के दो दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित हत्याकांड : परिजनों के अल्टीमेटम के दो दिन शेष
Sat, 03 Oct 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
हरियाणावी गायक अंकित बालियान का फाइल फोटो।
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों की ओर से दिए गए अल्टीमेटम की मियाद पूरी होने में अब दो दिन शेष हैं। पांच अक्तूबर तक कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने आगे की रणनीति तय करने की चेतावनी दी है। उधर, पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
26 अगस्त को आर्यपुरी नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार हत्याकांड में शामिल शूटर मोहित और सुमित 31 अगस्त को कैराना रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास हुई मुठभेड़ में मारे गए थे।
पुलिस ने दो अक्तूबर को हत्याकांड की साजिश में शामिल रहे सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार रोहित ने हत्याकांड की साजिश में शामिल लोगों के बीच संपर्क कराने में भूमिका निभाई थी। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता भोलू शाहपुरिया के अलावा सत्यम और आर्यन अभी वांछित हैं। पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये के इनामी सत्यम, आर्यन और भोलू की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परिजनों का कहना है कि पांच अक्तूबर तक वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार, ग्रामीणों और शुभचिंतकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।