फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit Murder Case: Raids conducted from Haryana to MP in search of shooters carrying a ₹1 lakh reward

अंकित हत्याकांड: एक लाख के इनामी शूटरों की तलाश में हरियाणा से एमपी तक दबिश, 13 दिन बाद भी सुराग नहीं

Wed, 09 Sep 2026 06:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 09 Sep 2026 06:50 PM IST
सार

Shamli News: शामली के बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो हत्यारोपियों सुमित और मोहित को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दो आरोपी सत्यम और आर्यन की तलाश की जा रही है। हत्याकांड के दो हफ्ते बाद भी ये दोनों पकड़ से दूर हैं। 

विज्ञापन
Ankit Murder Case: Raids conducted from Haryana to MP in search of shooters carrying a ₹1 lakh reward
फरार शूटर सत्यम और आर्यन। अंकित बालियान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के वांछित दो निशानेबाज 13 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इन दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस की पांच टीमें हरियाणा समेत पांच से अधिक राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

 

बाबरी क्षेत्र के गांव बनती खेड़ा निवासी अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त की शाम हुई थी। शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर चार शूटरों ने उन्हें पिस्टलों से गोली मारी थी। अंकित जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी शूटरों ने उन्हें घेर लिया। वारदात के बाद चारों शूटर दो बाइकों से फरार हो गए थे। अंकित के पिता सतबीर फौजी ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बाद 31 अगस्त की सुबह पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए थे। इन दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में सत्यम कादियान और आर्यन संधु वांछित चल रहे हैं। इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

 
विज्ञापन

कई राज्यों में शूटरों की तलाश
पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए थे, जिन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था। अब एक-एक लाख रुपये के इनामी सत्यम कादियान और आर्यन संधु की तलाश जारी है। शहर कोतवाली, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, कैराना और बाबरी थाने की पुलिस टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। एसटीएफ हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में भी दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि टीमें लगातार वांछित आरोपियों की तलाश कर रही हैं। उन्होंने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed