फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit Baliyan's Family Should Get Job and Financial Aid, Killers Must Face Strict Punishment: Ajay Rai

अंकित बालियान की तेरहवीं: कांग्रेस नेता अजय राय बोले-हत्यारों को कड़ी सजा, परिवार को नौकरी-आर्थिक सहायता मिले

Wed, 02 Sep 2026 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

शामली में अंकित बालियान के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजय राय ने सरकार से परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग की। परिवार ने अंकित के नाम पर गांव में प्रवेश द्वार, स्कूल या खेल मैदान का नाम रखने की भी मांग की है।

विज्ञापन
Ankit Baliyan's Family Should Get Job and Financial Aid, Killers Must Face Strict Punishment: Ajay Rai
अंकित, अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय राय ने सरकार से उनके परिवार को सरकारी नौकरी और उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग
अजय राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों को सरकार की ओर से सरकारी नौकरी और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले-दान घोटाले में छोटे कर्मचारियों को जेल भेजा, बड़े नाम बच गए; अयोध्या बने वर्ल्ड क्लास सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

‘अंकित प्रतिभाशाली खिलाड़ी और गायक थे’
परिजनों और समर्थकों ने कहा कि अंकित बालियान सिर्फ प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही नहीं थे, बल्कि हरियाणवी संगीत के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनकी असमय हत्या को उन्होंने बेहद दुखद और चिंताजनक घटना बताया। परिजनों का कहना है कि सरकार को परिवार की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए हरसंभव मदद उपलब्ध करानी चाहिए।

अंकित के नाम पर बने प्रवेश द्वार और सार्वजनिक स्थल
परिवार ने मांग की है कि अंकित की स्मृति को स्थायी रूप से जीवित रखने के लिए गांव के प्रवेश पर उनके नाम से एक प्रवेश द्वार बनाया जाए। इसके साथ ही किसी स्कूल, खेल मैदान या अन्य सार्वजनिक स्थल का नाम भी अंकित बालियान के नाम पर रखने की मांग की गई है। परिजनों का कहना है कि इससे आने वाली पीढ़ियां अंकित के योगदान को याद रख सकेंगी।

सरकारी योजनाओं में अंकित के नाम को शामिल करने की मांग
परिवार ने यह भी मांग की है कि सरकार की उपयुक्त योजनाओं में अंकित बालियान के नाम को शामिल किया जाए। परिवार के मुताबिक इससे उनकी स्मृति को सम्मान मिलेगा और युवाओं को खेल और संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

‘निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों पर हो कार्रवाई’
परिजनों ने सरकार से अंकित बालियान हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि मामले में शामिल हर आरोपी तक पहुंचकर उन्हें सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed