फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anjali returned from Ukraine, mother performed aarti

यूक्रेन से लौटी अंजलि, मां ने उतारी आरती

Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anjali returned from Ukraine, mother performed aarti
कैराना में यूक्रेन से वापस लौटी छात्रा अंजलि पाहिवाल का स्वागत करते परिजन। - फोटो : SHAMLI
यूक्रेन से लौटी अंजलि, मां ने उतारी आरती
विज्ञापन

कैराना। यूक्रेन से वापस लौटी छात्रा अंजलि पाहिवाल का कैराना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मां ने आरती उतारकर बेटी को गले लगाया। मोहल्ला आलदरम्यान निवासी बिट्टू पाहिवाल की बेटी अंजलि पाहिवाल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को हंगरी एयरपोर्ट से फ्लाइट के द्वारा छात्रा अंजलि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी जिसके बाद परिजन उसे लेकर अपने घर लौटे जहां पर परिजनों व मोहल्ले वासियों ने आरती उतारकर छात्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
छात्रा ने बताया कि 24 फरवरी को हॉस्टल के बंकर में उनको पहुंचा दिया गया था। क्योंकि चारों ओर बमबारी हो रही थी। बंकर में 700 भारतीय छात्र मौजूद थे। भारत आने के लिए उन्होंने यूक्रेन में दो दिन तक सफर किया। इस दौरान यूक्रेन के लोग भारतीय छात्रों पर फायरिंग कर रहे थे तथा ट्रेन में चढ़ने नहीं दे रहे थे। किसी तरह वे लविव में पहुंचे। लविव से आगे ट्रेन नहीं मिल सकी। उन्होंने एक प्राइवेट बस बुक की और हंगरी बॉर्डर पार किया और तीन दिन हंगरी में ही रहे।
विज्ञापन

बेटी को देख भावुक हुए माता-पिता
शनिवार शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही अंजलि गाड़ी से अपने घर की गली के बाहर कार से उतरी तो परिवार की महिलाओं ने छात्रा को गले से लगाया तथा उसकी आरती उतारी। वहीं, कुछ दूरी पर छात्रा की मां भी आरती उतारने के लिए लिए खड़ी थी। बेटी को देख मां ने भागकर उसे गले लगाया। इस दौरान अंजलि उसकी माता व पिता बिट्टू भावुक हो गए। यह मंजर देख मोहल्ले वासियों भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed