{"_id":"60e350858ebc3ee095374bc0","slug":"anjali-asked-for-documents-related-to-elections-shamli-news-mrt5460344183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजलि ने मांगे चुनाव से संबंधित दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजलि ने मांगे चुनाव से संबंधित दस्तावेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजलि ने मांगे चुनाव से संबंधित दस्तावेज
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्यों को सहायक उपलब्ध कराने के मामले को लेकर सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी अंजलि ने हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम से मिलकर चुनाव से संबंधित दस्तावेज मांगें हैं।
सपा-रालोद की उम्मीदवार अंजलि को जिला पंचायत चुनाव में एक वोट से हार का मुंह देखना पड़ा। मतदान के दिन सपा-रालोद नेताओं ने भाजपा समर्थित सदस्यों को नियम विरुद्घ सहायक उपलब्ध कराने को लेकर हंगामा किया था। उन्होंने सदस्यों से जबरन वोट डलवाने का अभी आरोप लगाया था। सोमवार को प्रत्याशी अंजलि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं।
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर मतदान स्थल की सुबह दस से शाम चार बजे तक की वीडियोग्राफी, सहायक मांगने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्रों, डाक्टरी प्रमाणपत्र की प्रतियों के अलावा अन्य दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों की मांग की है। अनिल ने बताया कि सहायक उपलब्ध कराने में नियमों का पालन नहीं किया गया। वह इसके ेखिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।