{"_id":"640b7bb54c1efd327a0457a4","slug":"animal-death-due-to-disease-in-hasanpur-shamli-news-c-26-1-smrt1046-337-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हसनपुर में बीमारी से पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हसनपुर में बीमारी से पशुओं की मौत
Sat, 11 Mar 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
शामली। गांव हसनपुर में रहस्यमयी बीमारी से कई मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग की। डीएम ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को गांव में टीम भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए।
डीएम को पत्र देते हुए बाबा धर्मप्रकाश मलिक ने बताया कि गांव लिसाढ़ के मजरा हसनपुर में मवेशियों में रहस्यमयी बीमारियां फैल रहीं हैं। जिससे पशुओं की अचानक मौत हो रही है। चार दिन के अंदर 12 पशुओं की मौत हो चुकी है। जिसमें आबाद के चार, कल्लू के तीन, अंकित के दो मवेशी, रामपाल का एक मवेशी इस बीमारी से मौत का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि मुंह से झाग आने के बाद पशु कुछ देर के लिए तड़पते हैं और चंद मिनटों में ही उनकी मौत हो जाती है। इस समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने पशु चिकित्सकों की एक टीम भेजकर जांच कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर पशु चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और जांच की।
शिकायती पत्र देने वालों में जसबीर, श्रवण मलिक, आबाद, धर्मप्रकाश मलिक, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।