फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anger over the death of Lekhpal in Hapur, Dharna in Shamli Tehsil

Shamli News: हापुड़ में लेखपाल की मौत पर आक्रोश, शामली की तहसीलों में धरना

Tue, 15 Jul 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Anger over the death of Lekhpal in Hapur, Dharna in Shamli Tehsil
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे लेखपाल । सौ से लेखपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/कैराना/ऊन। हापुड़ में एक लेखपाल की मौत के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सोमवार को शामली जनपद की तीनों तहसीलों सदर, कैराना और ऊन में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के कथित दमनात्मक व्यवहार को मौत का कारण बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। धरना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।
- सदर तहसील में प्रदर्शन :
यहां लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार की अगुवाई में धरना हुआ। इस दौरान सचिव अभय कुमार, कोषाध्यक्ष रविंद्र देशवाल, लेखपाल पूनम, विमल, ओमकुमार, सूरज मिश्रा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। ज्ञापन एसडीएम विनय भदौरिया को सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलवत चौहान ने की।
विज्ञापन

- कैराना तहसील में विरोध
लेखपाल संघ उपशाखा अध्यक्ष पूजा खैवाल के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना दिया। ज्ञापन एसडीएम निधि भारद्वाज को सौंपा गया। इस मौके पर लेखपाल मिंटू (अध्यक्ष), अनीता तोमर, छाया चौधरी, विजित पंवार, अफताब खान, लवकेश, शरद भारद्वाज और मुजक्किर खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लेखपालों ने ऊन तहसील में दिया धरना

ऊन। हापुड़ जिले में लेखपाल द्वारा की गई आत्महत्या के विरोध में सोमवार को ऊन तहसील में लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही मृतक लेखपाल के परिवार को आर्थिक सहायता व एक को नौकरी देने की मांग भी रखी। प्रदर्शन में अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, अजित पवार, लोकेश सैनी, राहुल, अजीत सिंह, अभिलाष, शैलेंद्र, अशोक कुमार आदि लेखपाल शामिल हुए। लेखपालों ने तहसीलदार गौरव सांगवान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed