फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amar Ujala Exclusive Report: 100 houses built in Khokhri river will be demolished in Shamli

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: नदी में बने 100 मकान होंगे जमींदोज, भेजे गए नोटिस, खुदाई का काम जारी

Fri, 02 Jul 2021 03:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Jul 2021 03:38 PM IST
सार

खोखरी नदी में बने 100 मकानों को जमींदोज किया जाएगा। इन सभी मकान मालिकों को नोटिस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: 100 houses built in Khokhri river will be demolished in Shamli
शामली में खोखरी नदी में बने मकान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के सकौती गांव में खोखरी नदी की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया जाएगा। नदी की जद में लगभग 100 मकान आ रहे हैं। इन मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही ड्रेनेज खंड इन मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर सकता है।

विज्ञापन


वर्षों से खोखरी नदी के जीर्णोद्धार के लिए आवाज उठ रही है। ग्रामीणों की मांग पर खोखरी नदी के सुधार के लिए सर्वे हुआ और प्रस्ताव के बाद शासन स्तर से बजट पास हुआ। नदी की खुदाई में कब्जाधारी भी आड़े आए अब सहारनपुर के लखनौती से चौसाना नदी की खुदाई का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल चौसाना में खुदाई चल रही है। इससे आगे सकौती गांव पड़ता है। इस गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने नदी की जमीन पर कब्जा कर पक्के मकान बना लिए हैं। 
विज्ञापन


नदी की खुदाई से पहले ड्रेनेज खंड के जिलेदार की ओर से गांव के करीब 100 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि खुद कब्जा नहीं हटाने पर ड्रेनेज खंड किए गए निर्माण को ध्वस्त करेगा। इसका खर्चा भी कब्जा धारकों से वसूल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई परिवारों ने गलत नोटिस देने का लगाया आरोप
सकौती के कई परिवारों ने गलत नोटिस देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने जमीन खरीदकर मकान बनाए हैं। कुछ ऐसे भी परिवारों को नोटिस दिए गए हैं, जो नदी क्षेत्र में नहीं हैं। ग्रामीण सुक्रमपाल का कहना है कि उनका मकान नदी की भूमि से कुछ दूरी पर है। इसके अलावा रामकुमार, राजबीर, रामसरन, भगवान सिंह, शिवकुमार, फूलकुमार, अमित कुमार, देवी सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरसैन आदि का भी यही कहना है।

गांव में खत्म हो गया है नदी का अस्तित्व 
सकौती गांव में नदी का अस्तित्व लगभग खत्म हो गया है। वहां केवल एक नाली रह गई है। गांव के बाहर नदी एक छोटे तालाब के रूप दिखाई देती है। पानी नहीं आने के कारण लोगों ने नदी की जमीन पर कब्जा कर पक्के मकान बना लिए। कई ग्रामीणों के मकान तो दो-तीन दशक पुराने हैं। अब नदी पीछे से साफ होती आ रही है। ऐसे में बरसात में नदी में पानी भी आएगा। यदि नदी की धारा को साफ नहीं किया गया तो पानी आगे नहीं जा पाएगा। यमुना खादर इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार का कहना है कि खोखरी नदी के जीर्णोद्धार से पानी की समस्या का निदान होगा, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते नदी की जमीन पर अवैध कब्जा होता गया। अब जो लोग वर्षों से यहां मकान बनाकर रह रहे हैं उनका क्या होगा।

इन्होंने कहा...
ग्राम प्रधान रोहताश का कहना है कि खोखरी नदी की जमीन पर लोगों ने मकान बना रखे हैं, जिनमें से बहुत से परिवारों की दयनीय स्थिति है। उनके पास रोजगार के साधन नहीं हैं। प्रशासन ने तीन दिन का नोटिस जारी कर जगह को खाली करने को कहा है। 

नदी की खुदाई का काम चल रहा है। नदी की जमीन पर कब्जा करने वालों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। यदि उन्होंने कब्जा नहीं हटाया तो ड्रेनेज खंड कब्जा हटाएगा। सहारनपुर की ओर से नदी साफ होती आ रही है। ऐसे में यदि आगे तक खुदाई नहीं हुई तो पानी आगे नहीं जा पाएगा। - अशोक कुमार, सहायक अभियंता, ड्रेनेज खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed