फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amar Ujala Abhiyan Health: Vaccination of teenagers picks up pace

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: किशोरों के टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, स्कूलों में लगाए जा रहे टीके

Sat, 02 Apr 2022 12:19 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला, शामली
अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Apr 2022 12:19 PM IST
सार

सीएचसी समेत 39 बूथों पर 12 से 14 साल तक के किशोरों का हुआ टीकाकरण। 15 दिन में 1.41 प्रतिशत था आंकड़ा जो अब बढ़कर 4.51 प्रतिशत पर पहुंचा।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Health: Vaccination of teenagers picks up pace
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जिले में 12 से 14 साल के किशोरों को कोरोनारोधी टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। इसकी वजह ये है कि स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में टीकाकरण शुरू कर दिया है। जिले में छह बूथ से बढ़ाकर 39 बूथों पर टीकाकरण किया गया। पिछले 15 दिन में मात्र 815 किशोरों को टीके लगे थे। बूथ बढ़ने पर एक दिन में 1779 किशोरों को टीके लगाए गए। टीकाकरण का प्रतिशत भी 1.41 प्रतिशत से बढ़कर 4.51 प्रतिशत हो गया। 
विज्ञापन


कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 साल के किशोरों को वैक्सीन के टीके लगाने का चरण 16 मार्च से शुरू हुआ था, लेकिन टीकाकरण गति नहीं पकड़ पा रहा था। टीकाकरण भी सभी छह सीएचसी पर ही हो पा रहा था। पिछले 15 दिन में मात्र 815 किशोरों को ही टीके लग पाए थे, जो लक्ष्य के सापेक्ष 1.41 प्रतिशत रहा। जिले में 57963 किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बिजनौर: जन्मदिन पार्टी में चलीं गोलियां, 10 साल के बच्चे की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण की गति धीमी रहने पर सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को स्कूल व अन्य स्थानों पर बूथ बनाकर टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को सभी सीएचसी और प्रत्येक ब्लाक में पांच स्कूलों समेत 39 बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया। स्कूलों में बूथ बनाने पर किशोरों को टीकाकरण में गति आई है। बृहस्पतिवार को 12 से 14 साल के 1779 किशोरों को टीके लगे। इन्हें मिलाकर अब कुल 2612 किशोरों को टीके लग चुुके हैं, जो लक्ष्य का 4.51 प्रतिशत हो गया है। 

उधर, 15 से 18 साल के आयु के 10 किशोरों को पहली डोज और 721 किशोरों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस आयु वर्ग में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 103.01 प्रतिशत और दूसरी डोज का 55.02 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 39 बूथों पर 12 से 14 साल के किशोरों को टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: प्रोफेसर पर हमला करने वाले शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, अभी फरार चल रही आरती भटेले, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed