फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Always be ready for women's safety and independence

नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए हमेशा रहें तैयार

Fri, 13 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Always be ready for women's safety and independence
नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए हमेशा रहें तैयार
विज्ञापन

कैराना। मिशन शक्ति अभियान के तहत पंचायत राज विभाग द्वारा बीडीओ कार्यालय पर महिला ग्राम प्रधानों, आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला सफाई कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने खंड विकास कार्यालय परिसर में बनाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासों का लोकार्पण किया। इसके बाद ब्लाक प्रमुख नफीसा, आर्यपुरी ग्राम प्रधान मुनीबा, बधेव कन्नुखेड़ा ग्राम प्रधान ईश्वरी देवी, मोहम्मदपुर राई से नफीसा, कसेरवा खुर्द से कृष्णा देवी, समूह सखी निधि देवी, आशा गीता देवी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व महिला सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि गांव, मोहल्ले व आसपास में सभी बेटियों को अपनी बेटी की तरह मानें तो लड़कियों के साथ गलत घटनाएं नहीं हो सकती। जब सभी में यह भाव आ जाएगा तो कोई बेटियों की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति सभी को हर समय तैयार रहना चाहिए। जिले में 50 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने पैरों पर खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने कहा कि उच्च पदों पर आसीन 100 महिलाओं को चयन किया जाएगा। जिनमें से कुछ महिलाओं को सीएम योगी लखनऊ बुलाकर सम्मानित करेंगे। इस दौरान महिलाओं ने सुंदर रंगोली बनाकर दीप जलाए। इस दौरान डीपीआरओ आलोक शर्मा, ब्लाक प्रमुख पति गयूर हसन, बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed