फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegations of irregularities in voter list, SP demands investigation and action

Shamli News: मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप, सपा ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

Thu, 25 Jun 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in voter list, SP demands investigation and action
कलक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ता। सपा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनपद की कैराना, शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाया। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी स्तर पर कराए गए सत्यापन के दौरान मतदाता सूची में कई तरह की विसंगतियां सामने आई हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ स्थानों पर मतदाताओं के नाम एक से अधिक बार दर्ज हैं, जबकि कई प्रविष्टियों की वास्तविकता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी का दावा है कि इन त्रुटियों का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर शीघ्र जांच कराई जाए। साथ ही दोहरे, तिहरे और बिना उचित सत्यापन के दर्ज किए गए नामों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। पार्टी ने संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर और अन्य चुनाव कर्मियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात कार्यदिवस के भीतर मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनपद स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, शेर सिंह राणा, डॉ. दीपा पंवार, सुरेश प्रधान, कलीम हसन, शमशेर जंग सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
जिलाधिकारी आलोक यादव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed