{"_id":"6a3c2a63214475a0c6030e0a","slug":"allegations-of-irregularities-in-donations-for-ram-temple-shamli-news-c-26-1-sal1002-168316-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राम मंदिर के चढ़ावे में अनियमितताओं का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राम मंदिर के चढ़ावे में अनियमितताओं का आरोप
विज्ञापन
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामले में उठ रहे सवालों के कारण श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिसे दूर करने के लिए पारदर्शी जांच आवश्यक है।
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। ऐसे में मंदिर में प्राप्त होने वाले दान और चढ़ावे को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ सके और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की किसी स्वतंत्र और सक्षम एजेंसी से समयबद्ध जांच कराई जाए। साथ ही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए तथा यदि जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखलाक प्रधान, रामलाल सिंह कश्यप, जबर सिंह पाल, सुमित कौशिक, अरविंद झंझोट, लोकेश कोहली, फरमान अंसारी आदि शामिल रहे।