फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegation of gang rape of a student after holding her hostage

Shamli News: छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Thu, 31 Jul 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation of gang rape of a student after holding her hostage
कांधला। क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा को गांव के चार युवकों पर अगवा कर चार माह तक बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही चार युवक उसके परिवार से रंजिश रखते थे। पीड़िता के अनुसार 22 मार्च को वह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए कांधला आई थी। इसी दौरान चार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया और एक कमरे में बंद कर मारपीट की। आरोप है कि चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह चार माह की गर्भवती हो गई। एक सप्ताह पूर्व किसी तरह वह अपने को बंधनमुक्त कराकर परिजनों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह पीड़ित परिजन छात्रा के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि छात्रा ने गांव के एक युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। युवक के साथ विवाद होने पर पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed