फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Akhilesh Yadav Likely to Visit Shamli in August; Former MLA Rajeshwar Bansal May Join SP

सियासी हलचल: अखिलेश यादव अगस्त में आ सकते हैं शामली! तैयारियां शुरू, पूर्व विधायक थामेंगे सपा का दामन

Tue, 01 Jul 2025 06:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 01 Jul 2025 06:33 PM IST
सार

शामली की राजनीति में हलचल शुरू हो चुकी है। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अगस्त में अखिलेश यादव की संभावित जनसभा को लेकर सपा कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Likely to Visit Shamli in August; Former MLA Rajeshwar Bansal May Join SP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव होने में दो साल शेष है, लेकिन राजनैतिक दलों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरु हो गई है। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से शामली के वैश्य समाज के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल परिवार ने मुलाकात की। माना जा रहा है कि बंसल जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं। अगस्त में अखिलेश यादव शामली आ सकते हैं, जिसकी तैयारी कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी है। बंसल परिवार के सपा की ओर रुझान होने से भाजपा और रालोद खेमे में हलचल है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल परिवार रालोद में थे। बंसल अपने बेटे अखिल बंसल के लिए शामली विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे लेकिन प्रसन्न चौधरी ने भाजपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया था और रालोद सुप्रीमो जयंत सिंह चौधरी ने प्रसन्न चौधरी को टिकट देकर नया दांव खेल दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: तीन-चार दिन में लागू होंगे नए सर्किल रेट, 30 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव, हाईवे किनारे की जमीन सबसे महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा सभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन होने से कैराना से नाहिद हसन, थानाभवन से अशरफ अली, शामली विधानसभा चुनाव विधायक प्रसन्न चौधरी विधायक निर्वाचित हो गए थे। भाजपा को तीनों सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। थानाभवन विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री सुरेश राणा्, कैराना से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह और शामली विधानसभा सीट से तेजेंद्र निर्वाल चुनाव हार गए थे।

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा और रालोद का गठबंधन है। दो दिन पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल परिवार की सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद जिले की राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल का कहना है कि उन्होंने लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की है, अभी तक सपा की सदस्यता ग्रहण नहीं की।

उन्होंने 21 अगस्त को शामली आने का निमंत्रण अखिलेश यादव को दिया है। संभवत: वह इस कार्यक्रम की स्वीकृत दे देंगे। अखिलेश यादव की सभा में सपा में शामिल होने की घोषणा की जाएगी। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राजेश्वर बंसल शामली विधान सभा सीट से अपने बेटे अखिल बंसल के टिकट के लिए प्रयास कर रहे हैं।

उनका प्रयास है कि वैश्य, मुस्लिम और अन्य बिरादरियों के मतों से यह सीट सपा निकाल सकती है, क्योंकि शामली विधानसभा सीट पर वैश्य मतों की संख्या अच्छी खासी है। सपा कैराना लोकसभा सीट के प्रभारी प्रो. सुधीर पंवार का कहना है कि पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के आने से सपा जिले में मजबूत होगी, सकारात्मक परिणाम आयेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।

37 साल पुराना है राजेश्वर बंसल का राजनीतिक इतिहास
शामली। राजेश्वर बंसल वर्ष 1988 में शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन चुने गए थे। वर्ष 1989 में पूर्व मंत्री एवं राजनीतिक के दिग्गज नेता हुकुम सिंह को कैराना विधानसभा चुनाव में हराकर पहली बार विधायक बने। हुकुम सिंह कांग्रेस प्रत्याशी थे जबकि बंसल ने चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। वह तीन बार और उनकी पत्नी अंजना बंसल एक बार शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रह चुकी हैं।

सपा कैराना लोकसभा सीट के प्रभारी प्रो. सुधीर पंवार का कहना है कि पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के आने से सपा जिले में मजबूत होगी, सकारात्मक परिणाम आयेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed