फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Agneeveer Nitin Prajapati from Uncha Village Dies of Heart Attack During Training in Madhya Pradesh

Shamli: ऊंचा गांव के अग्निवीर नितिन प्रजापति की एमपी में ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से मौत

Tue, 19 Aug 2025 05:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 19 Aug 2025 05:15 PM IST
सार

शामली जनपद में ऊंचा गांव निवासी 25 वर्षीय अग्निवीर नितिन प्रजापति की मध्य प्रदेश के सागर जिले में ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Agneeveer Nitin Prajapati from Uncha Village Dies of Heart Attack During Training in Madhya Pradesh

विस्तार

शामली जनपद के कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी अग्निवीर नितिन प्रजापति(25) की मध्य प्रदेश के सागर जिले में ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार सुबह दौड़ लगाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नितिन पुत्र सतीश प्रजापति चार माह पूर्व भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती हुआ था। इन दिनों वह सागर में ट्रेनिंग कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार और पूरे गांव में गहरा शोक है।
विज्ञापन


आर्मी अधिकारियों ने परिवार को फोन पर सूचना दी। नितिन के चचेरे भाई अंकित प्रजापति ने बताया कि दौड़ के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद साधारण है। नितिन के पिता सतीश प्रजापति किराए पर ट्रैक्टर चलाकर घर चलाते हैं। नितिन अविवाहित था और घर में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन व कक्षा 12 में पढ़ने वाला छोटा भाई शिवम है। नितिन की अकाल मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed