{"_id":"5949667e4f1c1baf388b46ef","slug":"after-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद फिर उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद फिर उमस
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सोमवार की रात तेज हवाओं के साथ बरसात हुई, जो मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक चलती रही। कई स्थानों पर तार टूटने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। मंगलवार दोपहर को मौसम साफ होने के बाद धूप निकली।
सोमवार रात आकाश में बादल छाने के बाद तेज हवा चलनी शुरू हो गई थी। रात 11 बजे बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवा और बरसात से मौसम ठंडा हो गया। बूंदाबांदी सुबह दस बजे तक चलती रही। बरसात के चलते समूचा शहर समेत जिले की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार 11 बजे के बाद मौसम में सुधार हुआ।
दोपहर 12 बजे धूप निकलने से मौसम फिर गरम हो गया। वहीं, बरसात से सलेक विहार, ब्लाक रोड समेत कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि चार मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तेज हवा चलने से सुबह साढ़े सात बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। चौसाना, कैराना और कांधला क्षेत्र में 12 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
28- 29 जून को दस्तक दे सकता है मानसून
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि लोकल डिस्टर्बेंस से मौसम में बदलाव हो रहा है।
उन्होंने बताया कि 28-29 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून से पूर्व प्री मानसूून की बारिश हो सकती है। तेज हवाओं से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि बूंदाबांदी से गन्ना-धान, ज्वार एवं चारे की फसल को लाभ पहुंचा है।