फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After discovering the illness, the in-laws beat up the married woman and threw her out.

Shamli News: बीमारी का पता चलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर निकाला

Fri, 19 Sep 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
After discovering the illness, the in-laws beat up the married woman and threw her out.
शामली। कांधला निवासी विवाहिता रिजवाना ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बीमारी का पता चलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाने पर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कांधला के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रिजवाना की शादी सात वर्ष पूर्व उसी मोहल्ले के साजिद से हुई थी। शादी में मायके वालों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था। शादी के बाद उसके तीन बच्चे भी हुए। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले लालची प्रवृत्ति के हैं और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार उसका उत्पीड़न करते रहे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पूर्व टीबी की बीमारी का पता चला। इसके बाद पति साजिद, ससुर अलमू, जेठ नूरहसन, जेठ मोटा, जेठानी शबनम और शबाना ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है और ससुराल वाले उसे वापस ले जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन पहले जब वह अपने मायके में काम कर रही थी, तभी ससुराल पक्ष वहां पहुंचा और दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed