फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After all, who is supplying foreign carbines and pistols?

Shamli News: आखिर कौन सप्लाई कर रहा विदेशी कार्बाइन और पिस्टल

Wed, 22 Jan 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
After all, who is supplying foreign carbines and pistols?
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पड़े ह​थियार। संवाद
शामली। मुठभेड़ में मुकीम काला गैंग के सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद उनके पास से बरामद हथियारों में से एक कार्बाइन और पिस्टल विदेशी है। दोनों मेड इन जापान है। एसटीएफ को आशंका है कि कोई गिरोह विदेशी हथियार वेस्ट यूपी के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन

एसटीएफ के एसपी ने बताया कि बरामद हथियारों के मेड इन जापान होने पर जांच पड़ताल की गई है। गिरोह के हथियार सप्लायर भी एसटीएफ के रडार पर आ गए हैं। एसपी का कहना है कि जल्द ही सप्लायरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। विदेशी कार्बाइन मुश्किल से ही मिल पाती है। दो टीमों ने सप्लायरों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी शामली रामसेवक गौतम कहना है कि गिरोह में यदि अन्य के नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरोह के किसी भी सदस्य को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन


बाढ़ी माजरा का गिरोह का एक सदस्य फरार
सूत्रों के अनुसार सहारनपुर के बाढ़ी माजरा का रहने वाला अरशद का एक साथी फरार चल रहा है, जो अक्सर अरशद के साथ रहता था। पुलिस को आशंका है कि यदि उक्त सदस्य को जल्द पकड़ लिया जाए तो गिरोह के संबंध में बड़ा खुलासा हो सकता है। मोबाइल नंबर ट्रेस कर पुलिस सदस्य तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed