{"_id":"612e68768ebc3e7a1a5a484c","slug":"after-21-days-again-the-district-became-corona-free-shamli-news-mrt5541968182","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिन बाद फिर कोरोना मुक्त हुआ जिला, नहीं रहा कोई सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दिन बाद फिर कोरोना मुक्त हुआ जिला, नहीं रहा कोई सक्रिय केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 दिन बाद फिर कोरोना मुक्त हुआ जिला
शामली। करीब 21 दिन बाद एक बार फिर जिला कोरोना मुक्त हो गया। जिले में एक सप्ताह पहले मिले कोरोना संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में कोरोना का कोई केस सक्रिय नहीं रहा है।
जिले में 10 अगस्त को कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं रहने से कोरोना मुक्त हो गया था। करीब 14 दिन तक जिला कोरोना मुक्त रहने के बाद 24 अगस्त को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि इसके बाद से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला। मंगलवार को कोरोना संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद जिले में कोरोना का कोई केस सक्रिय नहीं रहा। इस तरह से जिला एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गया है। इससे पहले भी दो बार जिला कोरोना मुक्त हो चुका है।
जिले में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण
शामली। जिले में मंगलवार को लक्ष्य से अधिक कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ है। 34 बूथों पर 4950 के लक्ष्य के मुकाबले 5319 लोगों को टीके लगे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मंगलवार को 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए 28 बूथों पर टीके लगाए गए। 4350 के लक्ष्य के मुकाबले 4767 लोगों को टीके लगाए गए। 109.59 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 472 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 प्लस के लोगों को छह बूथ पर टीकाकरण किया गया। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 652 लोगों को टीके लगे। 108.67 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 64 वॉयल खर्च हुई।