फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Advocates demonstrated in Collectorate

अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Thu, 24 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated in Collectorate
शामली कलक्ट्रेट में प्रदशर्न करते अधिवक्ता। - फोटो : SHAMLI
शामली। अधिवक्ता गुलजार अहमद की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक कलक्ट्रेट में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ता गुलजार अहमद निवासी सिक्का की हत्या के विरोध में शोक प्रस्ताव पारित करते हुए घटना पर रोष व्यक्त किया गया। इसके बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। प्रदेश में हो रही अधिवक्ताओं की निर्मम हत्याओं पर आक्रोश जताया। उन्होंने सरकार से इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तो अधिवक्ता हड़ताल, धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम अखिलेश सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल सिंह, महासचिव अरविंद कुमार जावला, श्यामवती मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed