फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Advice given to private doctor returning from Singapore to stay at home

सिंगापुर से लौटे निजी चिकित्सक को घर रहने की दी गई सलाह

Sat, 21 Mar 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Advice given to private doctor returning from Singapore to stay at home
सिंगापुर से लौटे निजी चिकित्सक को घर में रहने की दी गई सलाह
विज्ञापन

शामली। सिंगापुर की यात्रा कर लौटे शहर के एक निजी चिकित्सक की स्वास्थ्य विभाग ने जांच की। जांच में स्वस्थ मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 14 दिन तक एहतियात के तौर पर घर पर रहने और मरीज न देखने की सलाह दी है।
सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए विदेश यात्रियों पर निगाह रखी जा रही है, ताकि उनकी जांच कर उनके स्वास्थ्य के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सके। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 विदेश यात्रियों की जांच व निगरानी की जा चुकी है। सभी लोग स्वस्थ हैं। सीएमओ ने बताया कि शहर के एक निजी चिकित्सक 14 मार्च को सिंगापुर से शामली लौटे हैं। वे अपने एक अन्य परिजन के साथ सिंगापुर गए थे। सिंगापुर से लौटने के बाद चिकित्सक ने विदेश यात्रा से आने के बारे में स्वयं जानकारी दी थी। चिकित्सक और उनके परिजन की सिंगापुर से आने के बाद दिल्ली में जांच हुई थी, जिसमें वे दोनों स्वस्थ मिले थे। इसके बाद जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी उनके घर पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जांच की। जांच में वे पूरी तरह स्वस्थ मिले। सीएमओ ने बताया कि एहतियात के तौर पर चिकित्सक को विदेश यात्रा से लौटने के 14 दिन तक घर पर रहने और लोगों से कम मिलने को कहा गया है। निजी चिकित्सक ने उनकी सलाह पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

लखनऊ से लौटे विद्युतकर्मी कोरोना की जांच कराने पहुंचे
विद्युत निगम में कार्यरत एक कर्मचारी शनिवार को सीएचसी पहुंचे। उन्होंने कोरोना की जांच कराने की मांग की, हालांकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। सीएमओ ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। विद्युत कर्मचारी ने बताया था कि वे किसी काम से लखनऊ गए थे। लखनऊ में जिस इलाके में गए थे, वहां पर कोरोना का संदिग्ध केस होना बताया गया है। इसलिए वे अपनी कोरोना की जांच कराना चाहते थे। सीएमओ ने बताया कि उनमें किसी भी तरह का कोई लक्षण कोरोना जैसा नहीं था। विद्युतकर्मी को समझाकर भेज दिया गया। इसके अलावा हैदराबाद से लौटे एक युवक ने भी कोरोना की जांच कराने की मांग की, लेकिन उनमें भी किसी तरह का लक्षण नहीं होने पर उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed