{"_id":"61d492ec8f87d054f26a9a6c","slug":"adolescents-got-70-97-percent-immunization-shamli-news-mrt572120494","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों में 70.97 प्रतिशत हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों में 70.97 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरों में 70.97 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
शामली। जिले में दूसरे दिन 15 से 18 साल आयु वर्ग के किशोरों में टीके लगवाने वालों की संख्या बढ़ी है। 4200 के लक्ष्य के सापेक्ष 2981 किशोरों को टीके लगे हैं। इस तरह से जिले में 70.97 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। पहले दिन 43.20 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
15 से 18 साल के किशोरों को टीके लगाने का अभियान सोमवार से शुरू हुआ था। पहले दिन टीका लगवाने वाले किशोरों की संख्या कम रही थी, जिसके चलते 43.20 प्रतिशत ही टीकाकरण हो पाया था। मंगलवार को भी 21 बूथों पर टीकाकरण किया गया। कई कालेजों में भी टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर सुबह से ही टीका लगवाने वाले किशारों का पहुंचना शुरू हो गया था। किशोरों में टीकाकरण कराने को उत्साह बना रहा। उनका कहना था कि वैक्सीन का टीका ही कोरोना से सुरक्षा का कवच है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में सभी 21 बूथों पर दूसरे दिन 4200 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इन बूथों पर 2981 किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगी है। इस तरह से लक्ष्य के सापेक्ष 74.53 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में वैक्सीन की 222 वॉयल खर्च हुई है।
ब्लाकवार टीकाकरण की स्थिति
ब्लाक - लक्ष्य - टीके लगे - प्रतिशत
शामली - 800 - 742 - 92.75
कैराना - 600 - 217 - 36.17
ऊन - 1000 - 914 - 91.04
थानाभवन - 600 - 413 - 68.13
कांधला - 600 - 427 - 71.17
कुड़ाना - 600 - 268 - 44.67