फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration made preparations for festivals, e-rickshaws will be banned in markets

Shamli News: त्योहारों को लेकर प्रशासन ने की तैयारी, बाजारों में ई-रिक्शाओं पर लगेगी रोक

Mon, 28 Oct 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 28 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Administration made preparations for festivals, e-rickshaws will be banned in markets
शामली। त्योहारों को लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है। धनतेरस पर खरीददारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए बाजारों में ई रिक्शा व चार पहिया वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा, ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

त्योहारों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी की है। मंगलवार को धनतेरस होने के कारण पहले दिन सोमवार को बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाजारों में ई रिक्शाओं और चार पहिया वाहनों का संचालन रोकने की तैयारी की है।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ रहती है। भीड़ बढ़ने पर बाजारों में ई रिक्शा व चार पहिया वाहन कार आदि का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए फव्वारा चौक, नया बाजार, शिव चौक की तरफ मुख्य मार्ग पर बेरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा शहर के बीच के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया गया है। जहां पर रह गया है, वहां भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वीवी डिग्री कॉलेज में लगेगा पटाखा बाजार
शामली। पिछले साल की तरह इस बार भी शहर से बाहर की तरफ स्थित वीवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर पटाखा बाजार लगाया जाएगा। पटाखा बेचने के लिए प्रशासन की तरफ से अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लाइसेंसधारक को ही पटाखा बेचने की अनुमति होगी। अभी तक करीब 90 लोगों ने लाइसेंस लिए आवेदन किया है। इसके अलावा माजरा रोड पर वेडिंग जोन बनाने की तैयारी है।
----
तीन जोन 10 सेक्टर में बांटकर की गई सुरक्षा व्यवस्था
शामली। त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर जिले को तीन जोन और दस सेक्टर में बांटा गया है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया जोन व सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। शहर में बाजारों व चाैक चौराहों के लिए मुख्यालय से अतिरिक्त 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और पीएसी शामली, कैराना व कांधला थाने को उपलब्ध कराई गई है। सात क्यूआरटी बनाई गई है। देहात के थानों को भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा जिले में देहात के मार्गों व चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। रिजर्व में भी पुलिस बल मौजूद रहेगा।

बाजारों के अलावा जहां पर भी पटाखों की बिक्री की जाएगी, वहां पर दमकल की गाड़ी मौजूद रहेगी। दमकल कर्मियों को त्योहारों के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं। त्योहारों में अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed