फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration asked for five VIP vehicles

प्रशासन ने सीएम कार्यक्रम में पांच वीआईपी वाहन मांगे, अफसरों के छूटे पसीने

Sat, 29 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Administration asked for five VIP vehicles
प्रशासन ने पांच वीआईपी वाहन मांगे, अफसरों के छूटे पसीने
विज्ञापन

शामली। सीएम के शामली में एक मार्च के कार्यक्रम के लिए मांगे गए पांच वीआईपी वाहनों को उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अफसरों को पसीने छूट गए है। निगम के पास पांच वीआईपी वाहन न होने की जानकारी जिले के आला अफसरों को दे दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामली में एक मार्च को पुलिस लाइन के शुभारंभ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन निगम शामली डिपो से पांच वीआईपी वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अफसरों के सामने समस्या यह कि उत्तरप्रदेश राज्य परिवहन निगम के पास प्रदेश में कुल 60 वाईपी वाहन उपलब्ध हैं जिनमें 55 वीआईपी वाहन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 फरवरी को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में चले गए हैं। पांच वीआईपी वाहन प्रदेश के मंत्रियों के पास है। ऐसी अवस्था में मुख्यमंत्री के एक मार्च को शामली में होने वाले कार्यक्रम के लिए वीआईपी वाहन कहां से प्रशासन को उपलब्ध कराए जाएं। यूपी रोडवेज शामली डिपो के एआरएम मनोज वाजपेयी के मुताबिक सभी वीआईपी वाहन प्रधानमंत्री के 29 फरवरी के वाराणसी कार्यक्रम में चले गए है। वीआईपी वाहन उपलब्ध न होने की लिखित जानकारी डीएम और एसपी शामली को भेज दी है। उधर एआरटीओ प्रशासन मुंशीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए वीआईपी वाहनों की व्यवस्था की जिम्मेदारी फिलहाल पुलिस प्रशासन ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed