{"_id":"6574b9107f5612b385080804","slug":"aditya-becomes-lieutenant-honored-with-best-in-academic-award-shamli-news-c-26-1-sal1002-13158-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आदित्य बनें लेफ्टिनेंट, बेस्ट इन एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आदित्य बनें लेफ्टिनेंट, बेस्ट इन एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित
Sun, 10 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
शामली के आदित्य प्रताप आर्य आईएमए देहरादून में परिवार के साथ।
शामली। शहर के मोहल्ला गगन विहार निवासी होनहार आदित्य प्रताप आर्य को एनडीए की पासिंग आउट परेड में बेस्ट इन एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। आदित्य 18 माह की ट्रेनिंग पूरी कर लेफ्टिनेंट बने हैं।
मूल रूप से जिला मुजफ्फरनगर के फुगाना थानाक्षेत्र के गांव सरनावली हाल में गगन विहार काकानगर निवासी अशोक आर्य के बेटे आदित्य प्रताप आर्य का चयन सीडीएफ के माध्यम से एनडीए में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ था। आईएमए देहरादून में 18 माह की ट्रेनिंग पूर करने के बाद पासिंग आउट परेड में उन्हें एकेडमिक इन अवार्ड से नवाजा गया है। शनिवार को देहरादून में आदित्य ने अपने पिता को अपनी लेफ्टिनेंट की कैप पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही कर्नल सतीश कुमार ने आदित्य के पिता अशोक आर्य, मां मिथलेश व दो बहनों अपेक्षा आर्य व ऋतिका आर्य समेत पूरे परिवार को गौरव पदक से सम्मानित किया। आदित्य ने कक्षा सात तक की परीक्षा शामली के सैंट फ्रांसिस स्कूल से प्राप्त की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई कुरुक्षेत्र से की।
आदित्य के पिता अशोक आर्य बिजनौर जिले के नजीबाबाद में एलआईसी में शाखा प्रबंधक है और मां गृहणि है। वर्तमान में पत्नी के साथ नजीबाबाद में रह रहे हैं। अशोक आर्य ने बताया कि बड़ी बेटी अपेक्षा भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर है और सबसे छोटी बेटी ऋतिका आर्या बरेली में वेटनरी डाक्टर की अंतिम वर्ष में पढ़ रही है। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों के दिया है।