{"_id":"61b3a52b92f8ed20eb38b6b6","slug":"adamant-about-the-demand-the-gradual-fast-will-continue-shamli-news-mrt5685114178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग को लेकर अडिग, क्रमिक अनशन रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग को लेकर अडिग, क्रमिक अनशन रहेगा जारी
विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर धरने पर बैठे वरिष्ट नागरिक
- फोटो : SHAMLI
शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का विधवाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन दसवें दिन जारी रहा। एसडीएम सदर बृजेश कुमार ने वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के पदाधिकारियों से क्रमिक अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की गई। समिति का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम जसजीत कौर से मिलकर मांगें पूरी करने की मांग की।
शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन दसवें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर हरपाल सिंह बावरा, राजपाल पांचाल, इलम चंद, पदम सिंह, अशोक मित्तल, जियालाल, रमेश चंद विश्वकर्मा, चमन लाल अरोड़ा, मेघवाल व रामकिशन धीमान बैठे। एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने क्रमिक अनशन पर पहुंचकर आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन समिति की ओर से मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की गई।
शुक्रवार सुबह जिला अधिकारी जसजीत कौर के आमंत्रण पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का 15 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत सिंह से मुलाकात की। डीएम जसजीत कौर ने कोविड-19 का हवाला देते हुए आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध करते हुए कहा कि आप बुजुर्गों के जीवन की चिंता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। प्रतिनिधिमंडल में विश्वनाथ शास्त्री, सत्यप्रकाश अग्रवाल, रमेश चंद्र विश्वकर्मा मौजूद रहे। क्रमिक अनशन पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
मौके पर श्यामलाल शर्मा, श्रीपाल गोयल, बाबूराम पंवार, सुरेंद्र शर्मा, डा. ओमपाल सिंह, प्रेमचंद्र मित्तल, ओम प्रकाश शर्मा, धन प्रकाश जैन, सोमदत्त पंवार, धन कुमार शर्मा, सुरेंद्र मोहन शर्मा, खुर्शीदा, कमलेश, रामकुमार, लोकेश कटारिया, आदि मौजूद रहे।