{"_id":"5e7516548ebc3e769666fb13","slug":"action-plan-being-made-to-get-rid-of-jam-ajit-singh-pal-shamli-news-mrt4746032173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मुक्ति के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मुक्ति के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में प्रतिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री अजित पाल सिंह व डीएम व विधायक
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए बताया कि लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद कलक्ट्रेट के अनावसीय कार्यालय भवनों निर्माण के लिए दूसरी किश्त के रूप में दो करोड़ रुपये की धन राशि अवमुक्त हो गई है। उन्होंने कहा कि शामली को जाम से मुक्ति के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने गढ़ी पुख्ता रोड स्थित मुंडेट कला गांव में भाजपा कार्यालय में बैठक ली। प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू की आवाज जन-जन तक पहुंचाई जाए। जिससे कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचा जा सके। उन्होंने सरकार की नीति के पक्ष में कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, विशेष सरोहा, पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी उपस्थित रहे। बाद में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने तीन साल की उपलब्धियों का लेेखा जोखा प्रस्तुत करके उपलब्धियों के पढ़कर सुनाया।
एक लाख 7 हजार 180 किसानों का कुल 2611.09 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। क्या सरकार अपने कार्यकाल में 14 दिन में किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान चीनी मिलों से कराएगी। इस सवाल पर प्रभारी मंत्री जवाब नहीं दे पाई है। पत्रकारों के सवाल पर शामली कलक्ट्रेट के अनावसीय कार्यालय भवनों के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की दूसरी धनराशि अवमुक्त हो गई है। शामली में रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए बजट अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, डीएम जसजीत सिंह कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य पंकज गुप्ता ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर शहर में गन्ने के वाहन आने से जाम की समस्याओें अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया।