फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of poisoning the young man who went to his in-law's house

ससुराल गए युवक को जहर देने का आरोप

Tue, 15 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of poisoning the young man who went to his in-law's house
ससुराल गए युवक को जहर देने का आरोप
विज्ञापन

शामली, चौसाना। पत्नी की रिश्तेदारी में गए एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों पर नाश्ते में जहर देने का आरोप लगाया। हालत परिजनों ने उसे पहले करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया।

चौसाना निवासी एक युवक की शादी चार वर्ष पूर्व जलालाबाद दभेड़ी निवासी युवती से हुई थी। युवती की देखभाल उसकी जिजौला निवासी मौसी करती थी। विवाहिता कुछ दिन से अपनी मौसी के घर पर गई हुई थी। उसे लेने के लिए उसका पति जजौला पहुंचा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने चार दिन बाद भेजने की बात कही। परिजनों ने बताया कि युवक ने उन्हें फोन करके बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे नाश्ते में जहर दे दिया है। वह एक खेत में पड़ा है। जानकारी मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को उठाकर पुलिस चौकी ले गए। वहां से उसे करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ पीजीआई रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों ने युवक के ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देने का आरोप लगाने की सूचना दी है। अभी तक तहरीर नहीं मिली। तहरीर आई तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed