{"_id":"61f82d92b72e682d4952ea92","slug":"accused-of-killing-the-operator-of-a-mini-bus-shamli-news-mrt575354425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस के परिचालक की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस के परिचालक की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट मिले प्राइवेट मिनी बस के परिचालक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पुत्री ने बस मालिक, चालक व हेल्पर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
रविवार सुबह शामली में रोडवेज बस स्टैंड के निकट दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के निकट मिनी बस के परिचालक वेदपाल निवासी गांव किरठल थाना रमाला जिला बागपत का शव मिला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। सोमवार को परिजन व ग्रामीण शहर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मृतक की पुत्री सीमा की तरफ से दी तहरीर में बस के मालिक, चालक व हेल्पर पर परिचालक की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक की पुत्री ने बताया कि उसके पिता वेदपाल करीब तीन साल से मिनी बस पर परिचालक की नौकरी करते थे। शनिवार रात करीब आठ बजे उसकी अपने पिता से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद रातभर उसके पिता का मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा। रविवार सुबह करीब सात बजे बस चालक ने फोन पर उसके पिता के मृत अवस्था में पड़ा होने की सूचना दी थी। परिजनों ने बताया कि मृतक के छह पुत्री व एक पुत्र है, जो दिव्यांग है। परिजनों ने कोतवाली प्रभारी से आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।